फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 22 July: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 22 Jul 2022 06:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Dainik ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज आपके लिए दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। सरकारी कामकाज में देरी होगी। आज आप जोखिम भरे कार्यों से बचें। फिल्मों की तरफ आज आपका रूझान बढ़ सकता हैं। व्यावसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इसके साथ प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आज प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी प्रकार के झगड़े में न पड़ें। 
शुभ अंक- 24
शुभ रंग-  सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में मुनाफा मिलने के अच्छे संकेत। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापार से जुड़े हैं तो उसमें कम मात्रा में फायदा होगा। 
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। कोई बड़ा धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।  आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान लगाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आपको संयम बरतनी होगी नहीं तो किसी से बहस हो सकती है। अपने मन को संयमित करें। समय खराब होने के कारण विरोधी आज आपके ऊपर हावी हो सकता हैं। अपने मन को शांत रखें।  
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6
कार्यक्षेत्र में आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। अपनी मधुर वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- फिरोजी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आपको लाभ मिल सकता है। दिन शानदार तरीके से बीतेगा।  व्यापार में परिवर्तन योग का बन रहा हैं। आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन जीवनसाथी की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
दिन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।  आज आपका आर्थिक पक्ष कमजोर है, अतः धन से जुड़े फैसले सोच समझकर ही लें। आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग- क्रीम 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला बीतेगा। समय के प्रबंधन पर आपको विशेष ध्यान लगाना होगा। अपने समय की कीमत को समझें और गैर जरुरी कामों में अपना समय जाया न करें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें