फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 22 August: मूलांक 2 वालों का दिन तनावपूर्ण रह सकता है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 22 Aug 2025 12:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
22 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सोच-समझकर किए गए कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। खर्च अपेक्षा से अधिक हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है और नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद हो सकते हैं। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापार में आज पैसे लगाने से बचें। मन में कुछ उलझन बनी रह सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में कोई नया ऑफर या प्रोजेक्ट सामने आ सकता है जिस पर विचार किया जा सकता है। मां के लिए कोई उपहार खरीदने का मन बना सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है क्योंकि खर्च अधिक हो सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में मन लग सकता है। घर के बुजुर्गों से सलाह और सहयोग मिलेगा। हालांकि सेहत, खासकर सांस संबंधी समस्याओं को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुकून देगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज किस्मत आपका साथ देगी। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। हालांकि, किसी उलझन भरी स्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। रिसर्च या खोज से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं और आपकी समझदारी की सराहना होगी। किसी भी दस्तावेज से जुड़े काम में सावधानी रखें। पिता के साथ अच्छे संबंध रखने से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
निजी जीवन पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर फैसले लें वरना मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक मसलों में भी थोड़ा संभलकर चलना होगा। कामकाज में जल्दबाज़ी न करें, सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
मिश्रित दिन रहेगा। संतान की कोई बात चिंता का कारण बन सकती है। धार्मिक रुचि बढ़ सकती है और ससुराल पक्ष के साथ यात्रा संभव है। आज नया मोबाइल या लैपटॉप लेने से बचें। पैसों के मामले में सतर्क रहें।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
दिन कुछ कठिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संभलकर कदम बढ़ाएं क्योंकि बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवादों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज लोहे से जुड़ी कोई भी वस्तु न खरीदें, इससे धन हानि हो सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आपको इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और मधुर बोलें। यदि आप नया वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो अभी टाल दें। कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें