फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 21 Oct 2024 06:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
21 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 1
आर्थिक प्रगति घट सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 2
संपत्ति में निवेश और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कुछ लोग नये अनुसंधान, अन्वेषण में व्यस्त रहेंगे। निवेश के लिए समय सही है। सिर पर चोट लग सकती है या बुखार से परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक -7
शुभ रंग -मस्टर्ड 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 3
आर्थिक लाभ का दिन है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगति से दूर रहें। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी। वे सारी शंकाएं दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिताएं । विद्या में अधिक प्रयास करना पड़ेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग– हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज काम काज में फेर बदल हो सकता है, उच्च शिक्षा का योग भी है जो लोग ग्रहण करना चाहते हैं वे कोशिश जारी रखे। बदलाव के इच्छुक व्यक्ति तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर-परिवार की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। जीवनसाथी का मिला- जुला व्यवहार रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 5
आज आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति -पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। दिन भर आलस घेरे रह सकता है। सरकारी नौकरी या होटल में कार्यरत व्यक्तियों को नया आर्डर मुश्किल से मिलेगा। आँख में इन्फेक्शन हो सकता है। साफ पानी का प्रयोग करें।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – डार्क ग्रीन।
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप को थकान की अनुभूति होगी। परिवार के साथ ताल-मेल बिठाने के लिए अच्छा दिन है। भविष्य की अच्छी योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय बहुत ही शुभकारी है। सोच समझ कर आर्थिक फैसले ले।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
घर परिवार पर ध्यान दे पायेंगे, आज उत्तम दिन है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन के साथ काम को अंजाम देने की कोशिश करें। सरकारी काम अटकेंगे । प्रेमी का साथ मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 8
धार्मिेक कार्यों एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। सरकारी एवं वित्तीय काम टलेंगे। खर्च बढ़ने से सम्बन्धो में कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। घरेलू परेशानी खत्म होंगी। परिवार को आगे चलने के लिए नए विकल्प सोचने पड़ेंगे शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग–मैरून
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप अपनी मनमर्जी किसी के साथ न करें अन्यथा मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आज सावधान रहें। कोई विघ्न आ सकता है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। जीवनसाथी से अनबन रहेगी।
शुभ अंक -19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें