नौकरीपेशा लोगों को भी तरक्की, नई जिम्मेदारियां या सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- फोटो : amarujala
मूलांक 3
अंक शास्त्र के अनुसार जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। साल 2026 में इन जातकों की कई अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं और नई डील या समझौते फाइनल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी तरक्की, नई जिम्मेदारियां या सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इस वर्ष परिवार का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार में संतुलन बना रहेगा, जिससे मानसिक संतोष प्राप्त होगा। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी से लाभ के योग भी बन सकते हैं। जो लोग शिक्षा, ज्योतिष, कथा-वाचन, मोटिवेशनल स्पीकिंग या ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके लिए 2026 विशेष रूप से अनुकूल सिद्ध हो सकता है।