Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
दादा या दादा के जैसे किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। अपने पति / पत्नी और रिश्तेदारों के अनुभवों और सलाह को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय लें और सावधानी बरतें। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
किसी बड़ी खरीददारी के लिए यह समय अच्छा है, किन्तु बिना कारण खर्च न करें। आज आप धन और संपत्ति के मामलों में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में उत्साह की संभावना है किंतु किंसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेगा। किसी के रंगरूप पर ना जाएँ, वो धोखा दे सकता है, किसी की सम्पति पर ना जाएँ, वो कम हो सकती है, ऐसे इंसान को ढूंढें जो आपको मुस्कुराने की वजह दें। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
नए कौशल और नया प्रशिक्षण आपको प्रतिस्पर्धा से अलग रखता हैं। कार्यस्थल में कूटनीति की आवश्यकता है, जहाँ आप खुद को दुश्मनों से घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं। दोस्तों और परिवार के साथ खाली समय बिताएं। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अपनी चिंताओं से ब्रेक लें और रचनात्मक या आध्यात्मिक गतिविधियों का आनंद लें। बिक्री या सौदों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए अनुबंधों की शुरुआत होगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
जब कार्य के लिए आपके जुनून और समर्पण की बात आती है तो आपको पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है क्योंकि आप में सपने को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आप अभी कुछ नया सिखने के मूड में हैं। रचनात्मक और आध्यात्मिक विचार आपको आकर्षित कर रहे हैं। व्यावहारिक चिंताओं को नजरअंदाज न करें। कार या घर की मरम्मत आपसे समय की मांग कर सकती है। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आप में से कुछ आज स्वयं को अव्यवस्थित परिस्थितियों में पाएंगे, जिसमें दोस्त आपकी मदद कर सकते है। नए विचार आपके करियर में नया मोड़ ला सकते है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
उन सुधारों को कम न करें, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। शांति के लिए अपने परिवार के साथ बातचीत करें। जिन लोगों ने आपकी अतीत में देखभाल की है, उन्हें आपकी देखभाल और ध्यान की आवश्यकता पड़ेगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन