Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज के दिन आपका समझदार व्यवहार हर मुसीबत से बचाएगा। नौकरीपेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में उपलब्धि अर्जित करने में कामयाब होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो आसान होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चले, इसलिए आप अपने रास्ते को खुद चुनिए। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज के दिन आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। जो लोग किसी व्यापार में लगे हुए उनके लिए दिन मुनाफा वाला रहेगा। सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें लेकिन सावधानी ज़रूर बरतें। आज कुछ दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है इसलिए संभलकर रहें। शुभ अंक- 28
शुभ रंग- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिन अच्छे से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। अपने बदलते मनोभाव के कारण आप उदास महसूस कर सकते है। पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचारकर के आपको अच्छा लगेगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज के दिन आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। एक साथ कई जगहों से धन लाभ की संभावना है। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और जरूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों को निभाने का समय है।अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी आप बखूभी निभाएंगे। आप असंभव को संभव करने में पूरी तरह से सक्षम है, किंतु इसके लिए उपयुक्त जोश और मनोभाव होना जरूरी है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए शानदार और बेहतरीन तरीके से बीतेगा। कानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज आपकी हर एक मन की इच्छाएं पूरी होंगी। जिस धन का आप इंतजार कर रहे हैं वह जल्दी ही मिलेगा। वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी। अगर आप व्यापार में कोई जोखिम लेने वाले है तो सोच समझ कर ही निर्णय लें। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज किसी योजना में निवेश सावधानी से करें।स्वास्थ्य चिंताओं के कारण आप परेशान हैं। अपनी चिंताओं को उनके साथ शेयर करें जो आपकी सहायता कर सकें। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- लाल
अंक 9
नए अनुबंधों की शुरुआत होगी। जब कार्य के लिए आपके जुनून और समर्पण की बात आती है तो आपको पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है क्योंकि आप में सपने को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नीला