फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 20 November: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 20 Nov 2022 12:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
20 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आज उन कार्यों को कर सकते है जो कई दिनों से रुके हुए हैं। अपने शारीरिक और मानसिक आराम के लिए भी समय निकालें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आप लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण अभी तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों का ध्यान या विश्लेषण करने के लिए समय निकालें। कुछ सुकून का एहसास करेंगे 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- गुलाबी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। आपके नजदीक रहने वाले लोग आपकी संगति का आनंद लेंगे। भावनाएं और कौशल दोनों आपके लिए सहायक हैं ।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज का दिन सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का है। अतीत के कुछ खट्टे मीठे अनुभव भविष्य के दृढ फैसले लेने में मदद करेंगे। आज होने वाली चीज़ें आपको अपने अतीत की याद दिला सकती है। 
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग-  सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
काम में यह समय आपके लिए शानदार है। आपको अपनी मेहनत का इनाम मिलेगा और यात्रा का भी अवसर मिलने वाला है। रोमांस में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फोन या ईमेल के जरिये कोई अप्रत्याशित समाचार मिलेगा।
शुभ अंक - 18 
शुभ रंग-  गुलाबी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
जो रिश्ते अभी काम नहीं कर रहे हैं, उन कनेक्शंस को तोडना ही आपके लिए एकमात्र विकल्प है। कलात्मक पेशे वालों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम हैं। अपने काम को समय पर पूरा करना चिंता का विषय बन सकता हैं।
शुभ अंक - 21 
शुभ रंग-  नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
कार्यक्षेत्र में प्रयत्न करते रहें, प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के परिणाम अच्छे मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।  
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज कोई भी नया निवेश न करें। पुरानी बातों को छोड़कर आधुनिक विचारों के साथ आगे बढेंगे। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। आज क्रोध न करें आप अपना स्वयं नुकसान कर लेंगे।  
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके के लिए आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। इसलिए आपको होशियारी से काम लेना होगा। ऑफिस में आपके कार्य आसानी से संपन्न होंगे। परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें