Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति की जिंदगी में अंक एक विशेष भूमिका निभाते हैं। जन्मतिथि के आधार पर बनने वाले अंक से यह जाना जा सकता है कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। 20 मार्च का दिन कुछ के लिए तरक्की और सफलता का संकेत लेकर आया है, तो कुछ को थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, आपके अंक के अनुसार आज का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 10
20 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल
- फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों में। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। निजी जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा होने की संभावना है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक कोई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी। फालतू की बहस से बचें और अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन रोमांचक रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखें, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। अगर किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कोई नया आइडिया आपको सफलता दिला सकता है। मानसिक शांति बनाए रखें और किसी भी नकारात्मक विचार से दूर रहें। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ सकता है। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन थोड़ी सावधानी बरतने का है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी सराहना करेंगे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।