Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आपके दादा/ दादी या बुजुर्ग को आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। रेहाब, अस्पताल या डॉक्टर के पास बार बार जाना आपकी परेशानी का कारण बनेगा। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आराम करने के लिए समय निकालें और अपने विचारों के साथ अकेले रहें। परिवर्तन इस समय की ज़रूरत है इसलिए इससे न डरें। लोगों के साथ बातचीत आपको ऊर्जा और कौशल प्रदान कर सकती है। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आराम करें और दूसरों की संगति का मज़ा लें। आपकी सामूहिक या संगठनात्मक गतिविधियां आपके परिवार और घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कोई दुर्घटना आपके किसी रिश्तेदार जैसे भाई या अंकल को प्रभावित कर सकती है और घर पर तनाव पैदा कर सकता है। ब्रेक लें और क्लबों और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
इस समय जिन लोगों से आप मिलेंगे, वे दिलचस्प नेटवर्किंग संभावनाएं पैदा कर सकते हैं। प्रगति, उपलब्धि,निपुणता, प्रसिद्धि और सार्वजनिक पहचान इन सब को अनुभव करने का वक्त आ चुका है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज साक्षात्कार या बैठक में भी आपको विजय मिलेगी। लोगों से बाचचीत आपको आत्मविश्वास प्रदान करेगा। कार्य अभी विशाल परिणाम और सफलता देने वाला है। आपके प्रदर्शन और प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया है और इसको नयी पहचान दी गयी है। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
इस पल की महिमा और आपको प्रदान किए गए इनाम का आनंद लें। आप अपने काम में परिवर्तन करेंगे जिसके कारण समृद्धि और विकास होगा। आज अपने भाई बहन या ससुराल के सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आपको अभी किसी यात्रा या शायद विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। अगर ऐसा हैं तो चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें। अपने विश्वासों को पुन: व्यवस्थित करने और आध्यात्मिक विषय में शोध करने का यह एक अच्छा समय है। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
सभी अनुबंध और साझेदारी आपको एक बार फिर आकर्षित करेंगे। लाभ और प्रगति अभी आपसे दूर हैं किन्तु आने वाले समय में आप वो सब कुछ प्राप्त करने वाले है जिसके अभी सपने देख रहे हैं। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी