फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 December Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 20 Dec 2023 07:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
20 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
जो रिश्ते अभी काम नहीं कर रहे हैं, उन कनेक्शंस को तोडना ही आपके लिए एकमात्र विकल्प है। आज आपकी भावनाएं बेहद प्रभावी रहेंगी। उत्साह और अवसाद को मन में न आने दें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अपने रोजाना कामों से ऊब सकते है इसलिए विश्राम के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपना व अपने प्रियजनों का ध्यान रखें और गाड़ी चलाते हुए सावधान रहें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी यात्रा करने या नया कुछ पढ़ने की संभावना है। किसी चीज़ पर रिसर्च अभी आपको लुभा रही है। अध्यापक या सलाहकार की सलाह के बाद ही कोई निर्णय लें। भाग्य आपके साथ है, शायद कोई अप्रत्याशित धन भी आपका इंतज़ार कर रहा है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
पिछले दिनों से आप अधिक काम कर रहे हैं किंतु अब कुछ समय निकालें, अपने दोस्तों से मिलें और उनसे बात करें। अपने भय पर काबू पाएं और खुद पर विश्वास रखें।  प्रियजनों को यह ज़रूर बताएं कि आपके जीवन में उनका कितना महत्व है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
जो चीज़ें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उनके लिए अनजाना और दोषी महसूस कर सकते हैं। अतीत से कोई चिंता फिर आपको परेशान करेगी। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें और जो आपके शारीरिक व भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अच्छा हैं, वो करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अप्रत्याशित रूप से धन मिलेगा। सोच समझ कर निवेश करें। अब आपको असाधारण अवसरों की आवश्यकता नहीं है। आपने अपने जीवन में बढ़िया मार्ग चुना है जो आपको सराहना और अलग पहचान दिलाएगा। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
जब आप कुछ बड़ा खरीदने या किसी सौदे के बारे में सोचते हैं तो दूसरों की सलाह और अनुभव अवश्य सुनें। किसी समारोह, सम्मलेन, व्यापार या कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए कोई बैठक अभी आपको व्यस्त रख सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपके कार्यक्रम आया अप्रत्याशित परिवर्तन दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। आपमें से कुछ को नए और दिलचस्प व्यक्तित्वों से मिलने का मौका मिलेगा। इस क्रियाशील दिन में आपके लिए अनंत संभावनाएं हैं। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपका पेशेवर जीवन इस समय आपसे कुछ अधिक मांग रहा हैं। आप उन लोगों से घिरा महसूस कर सकते हैं जो आपका विरोध करते हैं। दूसरों के साथ अपने व्यवहार में कूटनीति का प्रयोग करना न भूलें बने। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें