फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 20 April 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 20 Apr 2022 06:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
भाई-बहन से विवाद हो सकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर आज सतर्क रहें, शेयर सट्टा, लॉटरी द्वारा हानि हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज संभल कर चलने का दिन है। शत्रु से हानि हो सकती है। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बच्चों के भविष्य के लिए आप बीमा पॉलिसी को लेकर विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- हल्का पीला

 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
दिन मिला जुला रहेगा। आय और व्यय समान रूप से रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कार्यों में बाधा डाल सकती है। धैर्य रखें। क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। जितना आपने सोचा था, आपका परिवार उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। अपने स्वभाव और रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन प्यार और उल्लास भरा रहेगा।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन फलदायक है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो पेपर ध्यान से पढ़ें। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। काम काज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपके लिए लाभ का दिन है। जीवन साथी से दूरियां हो सकती हैं। आंख में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - काला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
अपने दस्तावेज संभाल कर रखें। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। पुत्र का साथ मिलेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आप मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे। अपनी प्रवृति पर काबू रखें। नए प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम- प्रसंग, फेसबुक, व्हाटसअप आदि सोशल नेटवर्किंग में अपना समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बेफिक्र रहेंगे। जो विद्यार्थी ऊंची शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। उन्हें जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें