फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 19 Sep 2024 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
19 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आप अभी रिश्तों को लेकर सीमित या नियंत्रित महसूस कर सकते हैं। यह पल बड़े निर्णय लेने के हैं। मार्गदर्शन के लिए परिवार के सपनों और अंतर्दृष्टि का ध्यान रखें। यदि संघर्षों से घिरे हुए हैं , तो कोशिश कर के इनसे बाहर निकलें।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आत्मनिरीक्षण के लिए उपयुक्त समय है। यह ताकत और सकारात्मक गुणों पर ध्यान केंद्रित करने में आपकी सहायता करेगा। आप आत्मनिरीक्षण के माध्यम से अपनी वास्तविक क्षमता को बढ़ा सकते है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- जामुनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
अपने मन का विकास करें और उस पर नियंत्रण रखें इससे शीघ्र फल की प्राप्ति होगी। आराम करने और शांत रहने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अभी आप पार्टी भरा जीवन चाहते हैं, ताकि क्लबों और समूहों में अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। प्रशिक्षण में भाग लेने और नए कौशल सीखने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखें। बातचीत में दुश्मन के इरादों को नजरअंदाज करें। 
शुभ अंक- 31 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपके दोस्त काम या प्रोजेक्ट के साथ साथ आपकी वित्तीय सहायता भी करेंगे। दोस्तों को भी आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है इसलिए तैयार रहें। लोगों के साथ अधिक समय व्यतीत करें। 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अपनी समझदारी और रचनात्मकता के कारण काम में आपको इनाम मिलेगा। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और दूसरे आपको नोटिस कर रहे हैं। आपके नेतृत्व के गुण अभी मांग में हैं। 
शुभ अंक- 26 
शुभ रंग- केसरिया

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज के दिन आप अपने सभी विचाराधीन काम पूरा करेंगे। इसी कारण अपने सहकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। आपका भविष्य बहुत रोशन है। अवसर और भाग्य दोनों आपकी ही तरफ है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग-  लाल 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
अभी आप अपने अतीत और यादों से अलग महसूस कर रहे हैं। अपने रिश्तदारों या आध्यात्मिक मान्यताओं से जुड़ने के लिए एक छोटी सी यात्रा के लिए जा सकते हैं। प्रशिक्षण या उच्च शिक्षा में नामांकन के लिए यह अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग-  सुनहरा 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आर्थिक लाभ भी आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आपके ग्रह बता रहे है कि आज अचानक दिनचर्या परिवर्तन या निमन्त्रण की संभावना है। घरेलु मुद्दे भी चिंता का विषय हो सकते है, किंतु परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। 
शुभ अंक-  15 
शुभ रंग-  पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें