फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 19 July: मूलांक 2 वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 19 Jul 2025 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
19 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 19 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। हालांकि व्यापार में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है, खासकर पाचन तंत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपका समय सुखद बीतेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज भाग्य पूरी तरह साथ दे रहा है। धन की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है और पिछले निवेश का फल भी मिलेगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे, जिससे परिवार के साथ बाहर घूमने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता भी आज प्रेमपूर्ण और मधुर रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन पैसों के मामले में अच्छी स्थिति रहेगी। व्यापार में साझेदारी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर सिर दर्द से बचें। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं और व्यापार में भी लाभ होगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद होगी। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए भी यह दिन शुभ हो सकता है। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज धन निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार में नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। परिवार के साथ आपका समय सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है और व्यापार में भी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी समझदारी से काम पूरे करेंगे और सैलरी बढ़ाने की संभावना भी है। परिवार के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा और जीवनसाथी के साथ दिन सुखद बीतेगा।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप आज रचनात्मक और आध्यात्मिक महसूस करेंगे। अचानक धन लाभ आपको खुश करेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ आपका दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। पैसों की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है, इसलिए निवेश से बचें। नौकरी बदलने का विचार आज ठीक रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण संबंध रहेंगे। धार्मिक यात्रा की भी योजना बन सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और पैसों के मामले में भी लाभ होगा। पिता से सलाह लेकर निवेश करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार के नए अवसर खुलेंगे और कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी, जिससे सैलरी बढ़ सकती है। परिवार सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और सौम्यता रखें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें