Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी की मदद करेंगे। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन व्यापार करने वाले के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। मेल-मिलाप के लिए दूर की यात्रा कर सकत हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां अब दूर होंगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन में मन में सकारात्मक भाव बना रहेगा। आपको आज किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने जीवनसाथी के करियर में अच्छा उछाल देखने के लिए मिलेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आपके लिए आज अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज कुछ कम अवसर मिल सकता है जिससे आपके मन में निराशा छा सकती है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज मनमुताबिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। संतान सुख में इजाफा हो सकता है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीति में सक्रिय लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक 9
आज आपके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। दिनभर भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी