फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 19 July: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 19 Jul 2022 06:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य के भरोसे आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी और आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। आपके शत्रु चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आप उन पर भारी पड़ेंगे।
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आज आपको फायदा होगा। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी, जिससे बनते काम अटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत जारी रखें और थोड़ा इंतजार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी। हालांकि लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी। संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम का मन मोह लेंगे।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की भी संभावना है। दांपत्य जीवन थोड़ा नीरस रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। ख़र्च अधिक रहेंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा अधिक संजीदा होना होगा। परिवार के प्रति सभी दायित्वों का भरपूर निर्वाह करेंगे, जिससे परिवार में सम्मान मिलेगा। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन छोटे भाई बहनों को कष्ट संभव है।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जो आपके काफी करीब आएगा। प्यार के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का समय अच्छा रहने वाला है और आपके प्रियतम को कोई उपलब्धि मिल सकती है।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें