फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 19 February 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 19 Feb 2023 08:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
19 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Prediction 2023: 15 फरवरी से शुक्र-गुरु की मीन राशि में युति, देश दुनिया पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जो किसी चोरी या दुर्घटना के कारण होगी। यह अस्थायी नुकसान है क्योंकि जल्द ही भाग्य आपके साथ होगा। अपने दोस्त या भाई के साथ खाली समय का मज़ा लें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
आज हर चीज़ उत्तम लग रही है क्योंकि आप नए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर है। आपका ध्यान सिर्फ धन ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान पर भी रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है। नई मिली प्रसिद्धि और पहचान का मज़ा लें। घरेलू मामलों के प्रति सावधान रहें। किसी खास रिश्ते या बच्चों को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आध्यात्मिक प्रवास का योग है जो आत्मनिरीक्षण की ओर बढ़ाएगा। कुछ लोगों का समय नैतिकता, राजनैतिकता, सामाजिक न्याय और रीति-रिवाज जैसे मामलों में व्यतीत होगा।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
अभी आप अपने विश्वास और बुनियाद को जांचने और किसी मरम्मत की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक के साथ विचार विमर्श करें जो आपको अंतर्दृष्टि प्रदान कर सके।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज पूरा दिन किस्मत आपके पक्ष में रहेगी और आपको अनंत संभावनाएं मिलेंगी। अपने दिल की सुनें और उसके बाद किसी नए कार्य को शुरू करें। आज किसी भी व्यक्ति पर आंखे मूंद कर विश्वास न करें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
किसी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। ड्रग्स, अल्कोहल और अन्य बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें। कोई दिव्य शक्ति आपको इशारा करेगी, जिससे आपको किसी दुःख या नुकसान के बारे में जानने का मार्ग मिलेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
यात्रा में परेशानी की सम्भावना है इसलिए सोचसमझ कर योजना बनाएं। ऊर्जा से भरे हुए होने के कारण आज आपका काम आपको ख़ुशी देगा। भावनाओं के बढ़ने के कारण आप अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
कुछ बड़ी योजनाएं बन रही हैं अपने परिवार से सलाह करें और भविष्य में होने वाले मतभेदों से बचने के लिए विचार-विमर्श करें। महीने के यह दिन परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें