फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 19 August : मूलांक 4 वालों को क़ानूनी मामलों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 19 Aug 2025 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
19 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्र आपके लिए आज कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी  
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे। छात्रों को करियर में अच्छी कामयाबी हासिल होगी। फिजूल की चिंता और तनाव से आज आपको मुक्ति मिल सकती है।
शुभ अंक-19
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आप शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग करेंगे। इस दौरान अगर आप सोना, चांदी व वाहन की खरीदारी करते हैं, तो आपको कई फायदे होंगे। करियर-कारोबार में प्रगति होने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कोर्ट कचहरी के फंसे हुए मामले सुलझेंगे। युवाओं को अच्छी सफलता मिलेगी। किसी गलती के कारण लोगों पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।
शुभ अंक -  26
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी जमीन को लेकर निवेश करेंगे।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपको मनमाने व्यवहार के कारण कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी नए प्रोजेक्ट के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग- सिल्वर

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
भाग्य का साथ बना रहेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन और कार्य दोनों में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
हाल फिलहाल में मिला अनुभव जीवन को प्रभावित कर सकता है। किसी भी नए कार्य से पहले घर वालों से सलाह करना सही रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए यह सही समय है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको फ्लेक्सिबल बनना होगा। तभी आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोग सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें