फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 19 April 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 19 Apr 2023 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
19 April Ka AnkJyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अपने परिवार के साथ जुड़ने और साथ भोजन करने के लिए यह आदर्श समय है। आपके दिमाग में धन या भौतिक संपत्ति की चिंता हो सकती है। अपने आप को नया रूप प्रदान करें और फैशन में रूचि बढ़ाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अपनी प्यार की कला को दूसरों के साथ शेयर करें। चन्द्रमा की नयी कलाओं से आपको जीवन का नया नजरिया मिलेगा, जिससे आप कई सुनहरे मौके पाएंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
उत्साह के बाद अभी यह समय अकेले रहने का है। अतिरिक्त आराम करके आप यारी-दोस्ती की व्यस्तताओं से खुद को तरो-ताज़ा करेंगे। उन बुजुर्गों के साथ समय बिताएं जो आपको आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्रदान करें और पाखण्ड से बचें।शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं यहाँ की दुश्मन भी दोस्त बनेंगे। यह रिश्ते कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
सांसारिक लक्ष्य आपको आकर्षित कर रहे हैं। जहाँ भी आप जाते हैं, पार्टी भरा जीवन जी रहे हैं।हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें लेकिन सावधानी ज़रूर बरतें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे। काम में मिली सफलता से आप आनंद प्राप्त मिलेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और ज़रूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
नयी शुरुआत के लिए आज का समय अच्छा है हालाँकि कुछ चिंताओं की संभावना है किंतु आप इन्हे अच्छे से संभाल सकते है। किसी यात्रा, मुलाक़ात या समारोह के योग भी बन रहे है। 
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें