फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 18 October: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 18 Oct 2022 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
18 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Dhanteras 2022: धनतेरस में सोना-चांदी या बर्तन नहीं, लाएं ये चीजें, होगा फायदा
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पैसे के मामले में आप काफी लकी रहेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपको अधिक अनुशासित होकर काम करना होगा। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा, जिससे आपके बीच की दूरी कम होगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
संतान अपने क्षेत्र में प्रगति करेगी, इससे आपको कुछ संतुष्टि का अहसास होगा। हालांकि प्रेम के मामले में मामला बिगड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आपके लिए आज का दिन नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का दिन है। जो मन में सोचा है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी ऐसे स्थान पर जा सकते हैं, जहाँ जल अधिक मात्रा में हो।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी मानसिक चिंताएं थोड़ी बढ़ी हुई रहेंगी और स्वास्थ्य कष्ट भी हो सकते हैं।  ख़र्चों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक सुकून देने वाला साबित होगा। परिवार में खुशी भरे पल आएंगे और सरकारी क्षेत्र से कोई मकान अथवा वाहन मिलने के योग हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, तो समय और भी बेहतर होगा।   
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पेशेवर लोगों के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता इंतजार कर रही है, आगे बढ़ कर उसका स्वागत करें। परिवार में कष्टपूर्ण स्थितियां रह सकती हैं और परिजनों का स्वास्थ्य आपको चिंतित करेगा तथा परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी।  
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने की ओर इशारा कर रहा है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको कुछ प्रतीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि मन में जल्दबाजी और गुस्सा किसी भी काम में सफलता मिलने से रोक सकता है।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें