Today Numerology Ank Jyotish 18 June: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान मिलेगा और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। काम के बोझ से तनाव हो सकता है, लेकिन अगर संयम से काम लें तो हालात जल्दी सुधर सकते हैं। जीवनसाथी या किसी करीबी से बात करके राहत मिलेगी। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है और नई योजनाओं की शुरुआत होगी। शिक्षा, नौकरी या व्यापार में सफलता के संकेत हैं। आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
कुछ अनचाही जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत का तुरंत फल नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। काम में फोकस रखना और किसी भी बहस से बचना जरूरी है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
दिन थोड़ी चुनौतियों से भरा हो सकता है। विचारों में अस्थिरता रहेगी और निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है। अगर आप धैर्य रखें और किसी करीबी की सलाह मानें, तो लाभ होगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
दिन भाग्य को चमकाने वाला हो सकता है। पुराने कामों में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज थोड़ा अकेलापन या भावनात्मक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। ध्यान या प्रार्थना करने से मन को शांति मिलेगी। किसी बुजुर्ग से सलाह लें, फायदा मिलेगा। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। संयम और ईमानदारी से काम करेंगे तो सफलता निश्चित है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज का दिन उर्जा से भरपूर रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो समय अच्छा है। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। खुद पर भरोसा बनाए रखें। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।