Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक शास्त्र में नौ ग्रहों को आधार बनाकर उनकी विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। अंकशास्त्री मानते हैं कि अंक व्यक्ति के गुणों के साथ-साथ उनके जीवन में होने वाली घटनाओं को प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। अंकशास्त्र, सामान्य रूप से, किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
शांति के लिए अपने परिवार के साथ बातचीत करें। जिन लोगों ने आपकी अतीत में देखभाल की है, उन्हें आपकी देखभाल और ध्यान की आवश्यकता पड़ेगी। आप शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आप अपने उद्देश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपको पता हैं कि इसके लिए कड़ी मेहनत विकल्प नहीं बल्कि ज़रूरत हैं। मन भ्रमित हो सकता हैं इसलिए अपना ध्यान लक्ष्य पर रखें। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
छोटा भाई या अन्य रिश्तेदार आपसे अपने विचार सांझा करना चाहेंगे। सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलने के लिए यह अच्छा समय है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
किसी छोटी यात्रा के लिए तैयार हो जाए जो आपको नए अवसरों का वादा करती है। आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज सोचें कि आप कितने अमीर हैं और सब के आभारी रहें। आपका परिवार अमूल्य है, समय कीमती है और स्वास्थ्य धन है। अपने वित्त में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
अपनी चिंताओं के बारे में दूसरों को बताएं। अपनी चिंताओं को बताने से धन लाभ के नए मौके पैदा होंगे। आज आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और इस समय आपके पास दोनों ही हैं, बस एक नयी शुरुआत करें। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
निर्णय लेने में अपनी स्वाभाविक बुद्धि का पालन करें। आज अनुचित जोखिम न लें क्योंकि इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नई परियोजनाओं या संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज का दिन खुद को स्वतंत्र करने और रुकावटों से बाहर निकलने का है। लोगों के साथ मिलना आज का मंत्र है और उनके साथ मिलकर काम करना सफलता की कुंजी है। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी