Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कामयाब रहेंगी। लोगों संग मेल मिलाप बढ़ेंगा जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
करियर में आपके खाते में कुछ अच्छा आ सकता है। निजी जीवन में मधुरता बने रहेगी। किसी से धन का लेनदेन करने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
धन लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको सिर्फ अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाएं रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के कुछ अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
दिन रोमांच और भागदौड़ से भरा रहने वाला हो सकता है। कड़ी मेहनत ही सफलता की पूंजी है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आपके मन में कामकाज को लेकर आज नकारात्मकता हावी हो सकती है। प्रेम के मामले में आपको कामयाबी हासिल होगी क्योंकि आपके प्रेम के प्रस्ताव को स्वीकार्य किया जा सकता है। कड़ी मेहनत ही सफलता की पूंजी है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आपके मनमुताबिक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नया अनुभव आपको हासिल होगा। अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। छोटी मोटी यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने का दिन है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आपके प्रयास आज फलीभूत हो सकते हैं। आपको सफलता का अच्छा आनंद मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से समाज में आपका रुतबा बढ़ सकता है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सुनहरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन अवसरों से भरपूर रहने वाला होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया