Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
कुछ लोगों को नया जीवनसाथी मिल सकता है। अपनी पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा। विरोधी पक्ष प्रबल हो सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक - 2
आपके लिए दिन सुखद बीतेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर कम होंगे और रुका हुआ पैसा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन हैं। नई साझेदारी या गठबंधन कर सकते है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
4 of 10
number
अंक - 3
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यक्तिगत पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा। इन्टरनेट का भी फायदा उठाएंगे। आप तनाव महसूस कर सकते है, लेकिन जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक - 4
आज व्यक्तिगत हित के लिए आवेग में आकर कोई निर्णय न करें, यह आपके परिवार एवं बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नई राह की कोशिश में रहेंगे। परिवार के लोग आपके सहयोग में रहेंगे। सपनों की दुनिया में जीने से बेहतर होगा कि वास्तविक दुनिया में रहें। वैवाहिक जीवन के लिए दिन उत्तम है। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिलवर
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
आपको आज करियर के नए रास्ते मिल सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परेशानियों का सामना करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
number
अंक - 7
आमदनी और खर्चों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सेल्स के फील्ड में कार्यरत लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी यात्रा संभव हो सकती है, लेकिन व्यय ज्यादा होगा। प्रेमी के लिए दिन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। शुभ अंक- 14 शुभ रंग- लाल
9 of 10
number
अंक - 8
सामाजिक मान-सम्मान मिल सकता है। व्यवहारिक प्रतिष्ठा उज्जवल रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच का मनमुटाव कम होगा। साझेदारी का व्यवसाय न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वित्तीय लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। अपने परिवार को समय दें, जो आवश्यक है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक - 9
आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो अनचाही मुसीबतों में पड़ सकते हैं। जल्दबाजी में जोखिम भरा कदम उठा सकते है। संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पत्नी का थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीला