फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 17 Sep 2024 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
17 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। कोई शुभ मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। किसी भी कार्य में शीघ्रता खराब परिणाम देगी। परिवार में खुशियां आएंगी। 
शुभ अंक -15
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
लव रिलेशन के लिए दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। फिजुल खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान की शिक्षा व कैरियर पर बड़ा खर्च हो सकता है। व्यापार में नई कार्य योजना की रूपरेखा बनेगी। अपने मन में कोई गलत धारणा न बनायें। विचारों में सकारात्मकता लायें। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपके लव रिलेशन के बारे में घर वालों को पता चल सकता है। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है। संम्पत्ति खरीदने की सम्भावना है। सम्पत्ति बांटवारे को लेकर भाईयों में विवाद हो सकता है। सगाई संबंधों में सावधानी बरतें अर्थात टूटने व रिश्तों में खटास आ सकती है। 
शुभ अंक-4
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आप अपने करियर के साथ समझौता न करें। प्रेम-प्रसंग को मित्र के साथ शेयर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ भरा दिन रहेगा। व्यापारिक तौर पर फैसले खुद लेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।  पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव रह सकता है। 
शुभ अंक –6
शुभ रंग –हरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
खुशहाली भरा दिन रहेगा।नौकरी में पदोन्नति या बदलाव के अच्छे चान्स हैं। किसी रिश्तेदार के साथ आप यात्रा कर सकते हैं। भौतिक उपयोग की चीजें आप खरीद सकते हैं। पुराने रोगों से परेशानी दूर होने का समय है। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग– बैंगनी 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपकी कार्यक्षमता विश्वास से परिपूर्ण रहेगी। जिस काम के लिये आप प्रयासरत थे। वह काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो जाएगा। जरूरतमंद व्यक्तियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं दान में दें सकते हैं। अपने रिश्तेदारों से संबंध अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का संबंध मधुर रहेगा। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग– हरा 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आप दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में माहिर हैं। व्यापारिक तौर पर रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आज आपकी यात्रा मनोरंजन व आनन्ददायी हो सकती है। लव रिलेशन में सावधानीपूर्वक फैसला लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। 
शुभ अंक -5
शुभ रंग –मजेन्टा 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आप अपने साथी को गिफ्ट व उपहार दें सकते हैं। फालतू की बातों पर बात विवाद करने से बचें। आपको अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।साझेदारी से नुकसान होगा।अपनी सुन्दरता कायम रखने के लिये योगा एवं प्राणायाम का सहारा अवश्य लें। 
शुभ अंक -4
शुभ रंग –लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ेगा। विवाह का योग बन रहा है। फ्यूचर इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग व निवेश करने के लिये दिन उपयुक्त है। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें