फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 November Ka Ank Jyotish: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 17 Nov 2023 12:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
17 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। आज का दिन किसी भी जोखिम भरे काम से बचें।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आपको किसी फिजूलखर्च करने से बचना होगा। आपको आज ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। पारिवारिक मामलों में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग - फिरोजी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आप खुद को किसी कानूनी मामलों में फंसा हुआ महसूस होना पड़ेगा। आपके साथ कोई छोटी-मोटी दुर्धटना हो सकती है। कामकाज के मामले में आज का दिन व्यस्त रहेगा। 
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आपके काफी प्रयास सफल होंगे। किसी खास योजना में चल रही बात आपको भविष्य में आगे बढ़ा सकती है। दिन के खत्म होने पर आपको कुछ मौका मिल सकता है। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
दान-धर्म करने के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाली होगी। आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाए रखें और जुए व जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें। 
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आप अकेला महसूस कर सकते हैं। अपने दिल की सुनों और प्रयत्न करें क्योंकि जो भी हम बोते हैं वही काटते हैं। आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - लेमन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ नया और अच्छा मौका मिलेगा। आज आप एक समान सोच वाले लोग आपको आकर्षित कर सकते हैं। आप में से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको कुछ अलग करने का दिन होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा । अभी आपको जीवन में अपने लिए बहुत कुछ चाहिए। आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं, साथ ही प्रतिस्पर्धा आपकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। 
शुभ अंक - 30
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दिन का ज्यादा समय आप अपने जरूरी कामकाज को करने में व्यस्त रह सकते हैं।  जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। अधिक बोलने से बचें और अपने काम से काम रखें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें