फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 17 March 2023: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 17 Mar 2023 10:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
numerology - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपकी वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित अनुभव इस समय मार्मिक हो सकते है। रिश्तों को लेकर भावुकता का अनुभव करेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको अच्छा भाग्य मिलेगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपकी ऊर्जा थोड़ी कम हो सकती है किंतु इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भाग्य आपके साथ है।  लक्ष्य को अपनी नजरों से ओझल न होने दें
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने और अपनी एक अलग पहचान बनाने का योग है। जोखिम भरे कामों से बचें और बुजुर्गों से सलाह लें। उन संबंधों में कूटनीतिज्ञ बनें जो अभी आपके तनाव का कारण हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
अच्छे अवसर मिलने का समय है और किसी कार्य की शुरुआत भी आज की जा सकती है। तानाशाह बनने या अपनी इच्छा दूसरे पर थोपने से बचें। 
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। आज आपको अनियोजित काम करने पड़ेंगे और निश्चित रूप से आपका समय इस तरफ अधिक व्यतीत होगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-सफेद 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
संगीत या फैशन के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है लेकिन अनावश्यक वित्तीय जोखिमों से बचें। आप अभी रचनात्मक और आध्यात्मिक रूप उत्साहित हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
पार्टनर के साथ रोमांटिक समय यादगार रहेगा। आज व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलें मुख्य आकर्षण रहेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे। आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहाँ तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें