फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 17 मार्च: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 16 Mar 2021 03:54 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
शेयर बाजार में निवेश से आज फायदा होगा। आपकी आदतों के कारण शायद लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। घर में बच्चों को करंट लगने का खतरा है। प्रियतम के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कामकाज के चलते अपने परिजनों को कम समय दे पाएंगे। बाहर खाने पीने के कारण सेहत खराब हो सकती है। धन का सही जगह निवेश आपको फायदा पहुंचा सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - स्लेटी

4 of 10
number
अंक - 3
आज आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकता है। पारिवारिक कलह के कारण आपका मन अशांत रह सकता है। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर क्लेश हो सकता है। खर्चा बढ़ेगा जिस कारण बचत कम होगी। बेकार अपना समय तर्क-वितर्क में न गवांएं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज भाग्य आपका साथ देगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लेकिन आलस्य की वजह से आपका काफी समय व्यर्थ जा सकता है।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। परिवार का साथ न मिलने के कारण आपका मन दु:खी रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – लाल

8 of 10
number
अंक - 7
काम के चलते आपको थकावट महसूस हो सकती है। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत जातकों के ऊपर लांछन लगने का खतरा है। अपने सहकर्मी से बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घुटने का दर्द आपको कष्ट दे सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
number
अंक – 8
कार्य-व्यापार के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बनता नजर आ रहा है। आज पार्टनरशिप में व्यापार की शुरूआत न करें आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान कर सकती है। अपने अहंकार को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें