फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 July Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों के लिए उलझनों भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Wed, 16 Jul 2025 04:28 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
17 July Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 17 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रियजनों से जुड़ी छोटी-छोटी खुशियां बड़े सुख में बदल सकती हैं। जीवन में आज किसी खास की दस्तक होने की संभावना है। आप अपने घर के कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन काम को लेकर उलझनों भरा रहेगा। नौकरी का ऑफर आने पर खुशी तो होगी, लेकिन उसे स्वीकार करने या न करने को लेकर मन उलझन में रहेगा। प्रेम और कार्यक्षेत्र दोनों में संतुलन बनाए रखना आज जरूरी होगा। इस दौरान ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट हो सकती है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
निवेश से लाभ मिलने पर भौतिक सुख में वृद्धि के योग है। अगर किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाई थी, तो आज उसके लिए निकल सकते हैं। यदि कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। इस दौरान व्यापार में सब सही चलने पर घर-परिवार में प्रेम भरा वातावरण रहेगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
कुछ पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। लेकिन ध्यान से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं, इसलिए तैयार रहें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5 
आज आपको सेहत का खास ध्यान रखना होगा। आज का दिन कारोबार में मनचाहे परिणाम लेकर भी आया है। आत्मसंयम से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉयलेट
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
मूलांक 6 वालों को आज सभी कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस में कोई भी नई योजना सावधानीपूर्वक लागू करें। इस दौरान काम की अधिकता तनाव का कारण बनेगी। परिवार वालों को आपकी कोई बात पसंद नहीं आएगी, इसलिए एक लंबी बात घर में हो सकती है। पुरानी नौकरी से परेशान होकर आप नई नौकरी की तालाश करेंगे। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से आप स्वयं को तनाव मुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का साथ बना रहेगा।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: बैंगनी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। आपके काम में स्थिरता और अनुशासन की आवश्यकता है। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होने से व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
घर परिवार का आपको सहयोग रहेगा। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहें। इस दौरान आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। पारिवारिक माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें