Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा, फिर भी जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे उलझ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देर लगेगी, आपको प्रयास जारी रखने होंगे। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
धन लाभ के नजरिए से आक का दिन शुभ साबित होगा। आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो संभवतः आपके निकटतम लोगों को अधिक पसंद ना आएं, फिर भी आप अपनी चलाना पसंद करेंगे, जिससे कुछ रिश्ते आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वायलेट
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा। शुभ अंक- 40
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ आपके साथ होगा और वे आपकी आमदनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। मानसिक रूप से आप तंदुरुस्त और स्थिर रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। शुभ अंक - 20
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन के कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको बहुत विचार करना होगा। मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे और कुछ व्यर्थ की बातें आपका धन खर्च करायेंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ पड़ेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए कुछ नई खबर लेकर आएगा। यह जीवन में तरक्की आने की संभावनाओं को दर्शा रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वास होगा और आप घर में सुकून महसूस करेंगे। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 9
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी और आप अपनी माता के प्रति विशेष रूप से स्नेह का अनुभव करेंगे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन