फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 17 अप्रैल 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 17 Apr 2021 07:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित होंगे। नौकरी-पेशे को लेकर भी मन में भय बना रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कल्पनाशक्ति अच्छी योजना बनाने में मदद करेगी। परिवार में खर्चे को लेकर विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक - 3
व्यापार में मुनाफा होगा। आपकी मुलाकात बहुत प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है। जीवनसाथी से आज आपका तनावपूर्ण माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
भविष्य के लिए किया गया आर्थिक निवेश घाटे मे जाएगा। घर के लिए कोई उपकरण खरीद सकते हैं। अचानक खर्च हो सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपके खर्चे अधिक बढ़ेंगे। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों के लिए आप चिंतित होंगे। माता का सहयोग आपके परेशानी को कम करेगा। घर का सामान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – औंरेंज
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
यदि प्राइवेट सेक्टर में हैं तो नौकरी को लेकर चिंता रह सकती है। जिस वस्तु को हासिल करना चाहते थे। वह आपको मिलेगी। अपने शत्रुओं से सावधान रहें।
शुभ अंक – 35
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक - 7
मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकता है। शादीशुदा जातक किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये कठिन परिश्रम का समय है। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग- सफ़ेद

9 of 10
number
अंक – 8
व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद मिलेगी। धैर्य से काम लें। उचित कदम उठायें। माता की तबीयत खराब हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग - ब्लू 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। जीवनसाथी से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। भावनात्मक पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें