Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 1
आज भाग्य का साथ आपको मिलेगा जिसकी वजह से दिन आपके लिए शुभ और फल देने वाला रहेगा। धन आने की प्रबल संभावना है। आपके शौक पूरे होंगे विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आएगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप डर तनाव से मुक्त रहेंगे। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
आज भाग्य का साथ आपको मिलेगा जिसकी वजह से दिन आपके लिए शुभ और फल देने वाला रहेगा। धन आने की प्रबल संभावना है। आपके शौक पूरे होंगे विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आएगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप डर तनाव से मुक्त रहेंगे। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। ऐसे में सोच-समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन पर आज अधिक खर्च होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 5
किसी दूसरे की सलाह पर निवेश करने से बचे । आज घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है, थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह आज रफ़्तार पकड़ेगा । किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
आप ज्यादा स्पष्टवादी है इसलिए बोलते समय थोड़ा सोच विचार कर लें। अपने कार्यो में नई तकनीक का प्रयोग करने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
आज आपके घर किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वाहन आदि के प्रयोग से आज बचें, दुर्घटना होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। सहयोग से व्यापार में प्रगति होगी। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- फिरोजी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 8
आज भाग्य आपका साथ देने वाला है। आज आप किसी जमीन या मकान का सौदा कर सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग और लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- जामुनी
अंक- 9
आज आपके लिए दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला होगा। व्यापार में कोई नई डील होने की संभावना है। पति-पत्नी में आपसी तकरार की भी संभावना है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा। बड़ों के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। शुभ अंक- 5
शुभ रंग - लाल