Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक- 1
मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
आपकी बुद्धिमानी के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रोपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 5
धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। घर का नवीकरण करा सकते है। अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। शुभ अंक- 42
शुभ रंंग- हल्का नीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन हैं। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 8
परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन को ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
अंक- 9
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन