Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज आपके अंदर आत्मविश्वास अच्छा रहेगा जिस कारण से कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको अपनों का ध्यान ज्यादा रखना होगा। आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधान रहें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए मिलजुला रहने वाला होगा। आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का सही समय है। उन परिस्थितियों के लिए खुद को दोष न दें जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपको अपने खानपान की आदतों में ध्यान देने की जररूत होगी। आज आप अकेला महसूस कर सकते है। शांति, कल्पना और चिन्तनशील मानसिक- दर्शन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते है। अपने दिल की सुनों। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। सावधानी से बोलें और सुनें। पारिवारिक मामलों को व्यवस्थित रखें और बाकी का जीवन शांतिपूर्ण बीतेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आपमें से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने दोस्तों को आपके जीवन में उनके महत्व के बारे में बताएं। आज आप सामाजिक संबंधों का आनंद लेंगे। कुछ लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आपमें से कुछ अपनी कड़ी मेहनत से मिले फल का आनंद लेंगे तो दूसरे अपने नए लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आज अपनी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति को लेकर आप चिंतित हो सकते है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
जो लोग व्यापार में कार्यरत है उनके लिए आज का दिन ज्यादा सावधानी बरतने को है। बैठकों व लेनदेन में ढीले सिरों को बांधें और घर में हुए मतभेदों को सुलझाने की दिशा में काम करें। अपने फैसलों को खास व्यक्ति के विचारों को जानने के बाद ही लें। शुभ अंक- 17
शुभ रंग- सुनहरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज आपको ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी जरूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे। आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहां तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक 9
किसी ऋण या आर्थिक चिंता को कम करने के लिए वेतन बढ़ सकता है या बोनस मिल सकता है। काम पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और आपको पुरस्कृत किया जाएगा। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया