फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 16 July: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 16 Jul 2022 07:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज मित्रों और परिचितों से मिलने का सुनहरा मौका है। कई रिश्ते ऐसे होते है जो समय के साथ और भी मजबूत होते है। कानूनी मामलों में गठबंधन के लिए होने वाली बैठकें आपका समय लेंगी। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
आप अभी दुश्मनों से घिरा महसूस कर सकते हैं। कड़ी मेहनत आपको भीड़ से अलग बनाएगी। अपने काम पर ध्यान दें और छोटे विवादों को अनदेखा करें। दुर्घटनाओं और चोटों से बचने के लिए सड़क पर ख्याल रखें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
आपके अधीनस्थ आपसे प्रेरित हो रहे हैं। आज आपको थोड़ी असंतुष्टि के साथ साथ अप्रसन्नता भी महसूस हो सकती है। आज आपको सही फैसला लेने की ज़रूरत है। लोग आपके काम को लेकर सकारात्मक होंगे बस आपको उन्हें अपनी ऊर्जा और मेहनत से प्रभावित करना है।
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए समय निकालें। अभी आप रोमांस और अवकाश के मूड में हैं। बाहर निकलें और जीवन का मज़ा लें, किंतु सावधानी बरतना न भूलें। जुआ और सट्टेबाज़ी मूर्खतापूर्ण विचार है। 
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
अपने निर्णय लेने में तर्कसंगत रहें और सफलता तुम्हारी होगी। आप आज मन की आज़ादी प्राप्त करेंगे और सच में उसका मज़ा लेंगे। प्रतिबंध और बंधन आपको उत्साह और रोमांच प्रदान करते हैं। यात्रा की संभावना है, यह एक साहसिक या सुखदायक यात्रा हो सकती है।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन इस पल का लक्ष्य आत्मनिरीक्षण और आराम होना चाहिए। आगे बढ़ने से पहले निर्णय लेने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
नए अनुबंधों की शुरुआत होगी। जब कार्य के लिए आपके जुनून और समर्पण की बात आती है तो आपको पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है क्योंकि आप में सपने को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
आप में से कुछ आज स्वयं को अव्यवस्थित परिस्थितियों में पाएंगे, जिसमें दोस्त आपकी मदद कर सकते है। नए विचार आपके कैरियर में नया मोड़ ला सकते है। परिवार के साथ समय बिताना एक अच्छा विकल्प है।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ने से आपको अपने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सांसारिक कार्यों से ऊब सकते है। अपने सारे कामों को छोड़ कर घूमने या किसी सैर करने जाने के लिए यह समय शुभ है।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें