फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 16 Dec: इन 4 मूलांक वालों की आज पूरी होगी हर इच्छा, निवेश में भी मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार आपकी जन्मतिथि से निकलने वाला अंक आपके स्वभाव, व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह अंक बताता है कि आप किस तरह सोचते हैं, जीवन में किन अवसरों की ओर बढ़ेंगे और किन प्रकार की चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर भविष्य में होने वाले परिवर्तनों का आकलन किया जाता है और आपको सही मार्ग चुनने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
1 of 10
16 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 16 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और तनाव में भी कमी आएगी। लेकिन किसी छोटी परेशानी से बचने के लिए आपको अनुभवी से बात करनी होगी अन्यथा समस्या बड़ी बन सकती हैं। निवेश में लाभ होने पर आपका भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 
शुभ अंक- 67
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए नए परिणामों से भरा रहेगा। किसी समस्या या सेहत को लेकर तनाव में चल रहे थे, तो वह दूर होगी। इस समय घर में कोई मेहमान या पुराना साथी मिलने आ सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से छुटकारा मिलने से मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन उलझनों भरा रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में किसी नए काम में आप अटक सकते हैं। साथियों का साथ न मिल पाने से समस्याएं बढ़ेंगी। हालांकि, सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव परिवार वाले लेकर आ सकते हैं। आज आपको निवेश करने से बचना होगा। रचनात्मक गतिविधियों में मन लग सकता है, जिससे मूड हल्का और उत्साहपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 24
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 के लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और किसी की मदद करने का मौका मिलेगा, तो अवश्य करें। वाहन खरीदने की प्लानिंग कामयाब होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।  रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपको निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। अपनी की इच्छा आज आप स्वयं पूरी करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। हालांकि,  धन खर्च करने में सतर्क रहें, क्योंकि अनावश्यक व्यय हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई नई डिल हासिल होगी और इस समय नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। किसी बुजुर्ग से सलाह लें, फायदा मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी।
शुभ अंक-4 
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन भाग्य को चमकाने वाला हो सकता है। आपको पारिवारिक सुख के साथ सभी का सहयोग पूर्ण मात्रा में प्राप्त होगा। करियर को नई दिशा और कारोबार में सफलता मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आपकी मेहनत और लगन की उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। व्यापार को लेकर नई योजनाओं की शुरुआत होगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। हर कार्य को गंभीरता से लें। प्रेम संबंध में आत्मीयता और निकटता बढ़ेगी।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
सामाजिक सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर योजना बनाने का समय अनुकूल है। परिवार में माता के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। निवेश को लेकर किसी भी उतावले निर्णय से बचें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें