फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Fri, 16 Aug 2024 07:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
16 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 1
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान कर सकती है। अपने अहंकार को रिलेशनशिप के बीच न आने दें।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 2
आपके मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। बाहर खाने पीने के कारण सेहत खराब हो सकती है। धन का सही जगह निवेश करने से आपको फायदा पहुंच सकता है।
शुभ अंक -12
शुभ रंग - स्लेटी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 3
कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। बच्चों की देखभाल करें। प्रियतम के साथ कीमती समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 4
गृह क्लेश से मानसिक अशांति रह सकती है। जमीन-जायदाद में कोई धोखा दे सकता है। खर्चा बढ़ेगा, जिस कारण बचत कम होगी। बेवजह की बहस में अपना समय बर्वाद न करें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 5
आज किस्मत आपके साथ है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज के दिन आलस्य की वजह से आपका काफी समय व्यर्थ जा सकता है। 
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 6
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को शादी से जुड़ी कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। आज पार्टनरशिप में व्यापार की शुरूआत न करें आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
कामकाज के लिए दिन अच्छा है। लेकिन राजनीति क्षेत्र में कार्यरत जातकों के ऊपर लांछन लगने का खतरा है। अपने सहकर्मी से बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घुटने का दर्द आपको कष्ट दे सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 8
आज शेयर बाजार में निवेश से बचें। पारिवारिक कलह के कारण आपका मन अशांत रह सकता है। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 9
आज धैर्य रखें, यही आपकी सफलता का मंत्र है। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें