फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 16 August: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 16 Aug 2022 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कोई अप्रत्याशित लाभ आपका इंतज़ार कर रहा हैं, जैसे कोई विरासत में मिला धन या भोजन का निमंत्रण इत्यादि। अगर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ आपके मन में हैं तो आध्यात्मिक, धार्मिक दर्शन लाभ देगा। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
जीवन को नए सिरे से शुरू करने का समय आ चुका है तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें। नया दौर समृद्धि और भावनात्मक स्थिरता देगा। भावुक स्वभाव को बदले और विचार बांटे ताकि आपस की गलतफहमी दूर की जा सके। 
शुभ अंक -23
शुभ रंग - ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
इस समय कोई बड़ी खरीद आपके दिमाग में है। अपने साथी या पति/पत्नी के साथ बात करके कोई निर्णय लें। माता-पिता या किसी देखभाल करने वाले के अनुभव मरम्मत या नवीनीकरण की योजना में सहायक हो सकते हैं। 
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
कानूनी मामलों में गठबंधन के लिए होने वाली बैठकें आपका समय लेंगी। आज आत्मनिरीक्षण के लिए उपयुक्त समय है। यह ताकत और सकारात्मक गुणों पर ध्यान केंद्रित करने में आपकी सहायता करेगा। 
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आप अभी दुश्मनों से घिरा महसूस कर सकते हैं। कड़ी मेहनत आपको भीड़ से अलग बनाएगी। अपने काम पर ध्यान दें और छोटे विवादों को अनदेखा करें। दुर्घटनाओं और चोटों से बचने के लिए सड़क पर ख्याल रखें।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- हल्का भूरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आपके दोस्त काम या प्रोजेक्ट के साथ साथ आपकी वित्तीय सहायता भी करेंगे। दोस्तों को भी आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है इसलिए तैयार रहें। लोगों के साथ अधिक समय व्यतीत करें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- फिरोजी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए समय निकालें। अभी आप रोमांस और अवकाश के मूड में हैं। बाहर निकलें और जीवन का मज़ा लें, किंतु सावधानी बरतना न भूलें। जुआ और सट्टेबाज़ी मूर्खतापूर्ण विचार है। अपने निर्णय लेने में तर्कसंगत रहें और सफलता तुम्हारी होगी। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज के दिन आप अपने सभी विचाराधीन काम पूरा करेंगे। इसी कारण अपने सहकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। आपका भविष्य बहुत रोशन है। अवसर और भाग्य दोनों आपकी ही तरफ है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- काला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके ग्रह बता रहे है कि आज अचानक दिनचर्या परिवर्तन या निमन्त्रण की संभावना है। घरेलु मुद्दे भी चिंता का विषय हो सकते है, किंतु परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें