फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 16 April 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 16 Apr 2022 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। ऑफिस के काम या टारगेट पूरे होंगे। निवेश करने से पहले कागजात पढ़ लें। रोमांस भरा दिन, लाइफ पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। मन की इच्छा पूरी होगी, छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका आकर्षण प्रेमी को आकर्षित करेगा। काम-धंधे और नौकरी के मामले में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज भाग्य आपके साथ देगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ऑफिस की स्थितियों में कुछ अच्छे बदलाव भी हो सकते है। आकर्षक लगेंगे, सजेंगे, संवरेंगे, प्रेमी को सुंदर लगेंगे। किसी को कर्जा सोच समझ कर दें। पैसे वापिस मुश्किल से मिलेंगे भावनात्मक न रहें। सही शब्दों का प्रयोग जीवन में लाभ लाएगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग - केसरिया 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
किसी भी प्रकार का विवाद से दूर रहें। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्लानिंग से किए गए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वेडिंग शॉपिंग पर खर्चा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिना बात के क्रोध को अवॉयड करें। लव रिलेशन आज में गहराई बढ़ेगी।   
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  4
अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं अपना ध्यान रखें। तबीयत ख़राब हो सकती है। दिन भर व्यस्त रहेंगे। बच्चो और परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। काम का तनाव हावी रहेगा। घर के लिए फर्नीचर या कोई सामान खरीद सकते हैं। एक्स्ट्रा इनकम की प्लानिंग करें। 
अंक – 26
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
व्यापार कर रहे हैं तो परिर्वतन करने को सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। मन थोड़ा विचलित रहेगा। संयम की जरूरत है। नौकरी में ट्रास्फर हो सकता है। टीम का सहयोग मिलेगा। आपका कठिन परिश्रम आपको नए आयाम पर ले जाएगा। मैरिड कपल घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  6
आज नौकरी और बिजनेस में कामकाज ज्यादा रहेगा। सहकर्मियों का सयोग काम मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। बच्चों का एडमिशन करवाएं। भाग्यशाली दिन है। कोई उपहार मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति के कारण व्यापर में तरक्की होगी। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  7
भरोसेमंद दोस्त से समय पर मदद मिल जाएगी। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं। मन में दबी बातें निकाल दें। जीवन में मौका मिला है कुछ कर दिखाने का, अपना बेस्ट दें एजुकेशन के फील्ड में आप बेहतर करेंगे। प्लानिंग के साथ सभी काम पूरे हो सकते हैं। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
कोर्ट-कचहरी केस इत्यादि में सफलता के आसार बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे। विदेश में तबादला हो सकता है, अपनी मेहनत का रिजल्ट महसूस करेंगे, सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आपकी स्टेटस को लाइक्स मिलेंगे। एक्स्ट्रा खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकता है। अचानक भाई बहन से लाभ मिलेगा।   
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
पारिवारिक तनाव परेशान करेगा। आत्मविश्वास काम महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। धन व्यय हो सकता है। अचानक खर्चा आ सकता है। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है मन विचलित रहेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें