फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 15 May 2024 06:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
15 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अच्छा भाग्य आपके साथ है और अभी आप अपने पिता की तरह के व्यक्ति के साथ धर्मस्थान जा सकते हैं। अधिकारी या मालिक से मिली प्रशंसा आपको और भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
कानूनी मामलों को लेकर चिंतित न हों क्योंकि आज सितारे आपके पक्ष में हैं। आपके मन में इस समय असंतोष की भावना घर कर गयी है और इसको लेकर आप कुछ नहीं कर सकते बस शांत रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका अपनी जिंदगी पर नियंत्रण नहीं है। अपने विचारों को व्यक्त करें तभी लोग सुनेंगे। हमेशा खुद को बदलते रहें, क्योंकि बदलाव ही आपकी सफलता की निशानी है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आप अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर रहे हैं। अभी कार्य और करियर पर ध्यान दें व अपने अधिकारों का अच्छे तरीके से प्रयोग करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप बाहरी दुनिया की ओर अधिक आकर्षित होंगे। आपके लिए अपने उत्साह को रोक पाना मुश्किल है। किसी अप्रत्याशित इच्छा को पूरा करने,सहकर्मी के निमंत्रण,एक फिल्म देखने या शहर घूमने की भी संभावना हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आप जीवन के उद्देश्यों को हमेशा गंभीरता से लेते हैं और यह आपका पॉजिटिव पॉइंट है। जीवन साथी, या बिज़नेस पार्टनर की नकारात्मक प्रतिक्रिया से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप जानते हैं कि जीवन में आपको क्या चाहिए। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप जीवन में आराम और सुरक्षा महसूस करेंगे। नए विचार आपके करियर को एक नया मोड़ दे सकते हैं। आपके कौशल और उपब्धियों के बारे में आपके उच्च अधिकारी भी अच्छे से जानते है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपका ध्यान आपके करियर के मुख्य मुद्दों पर होगा। बैंकिंग पेशेवर के लिए यह समय आर्थिक लाभ वाला है। शिक्षकों या पिता के संकट के दूर करना भी आपकी दिनचर्या का हिस्सा है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
अपनी बैठकों और अटके हुए काम को सफलतापूर्वक समाप्त करने के लिए यह समय बेहतरीन है। अब आपको उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने और असमान्य जोखिम लेने के बजाय फायदेमंद योजनाए बनानी चाहिए। 
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें