फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 मार्च: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 15 Mar 2021 07:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 1
आपकी सेहत के लिए दिन नाजुक रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होगी। व्यापारिक स्थिति को सही आंकलन की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 2
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- वायलेट

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 3
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 4
आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 5
आज आपके खर्चे बढ़ेंगे। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 6
समजा में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।  
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिल्वर

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 7
कार्यक्षेत्र के लिए दिन अच्छा होगा। आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।  
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- वायलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 8
किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नांरगी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक- 9
निजी जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें