फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 15 Jul 2024 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
15 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
पेशेवर डर और अराजकता के कारण आज आपका मूड ऑफ हो सकता है। अपनी बुद्धिमता और रचनात्मकता से आप हर कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं बस थोड़ा सब्र रखें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
व्यस्त दिन से थोड़ा समय मनोरंजन, आनंद और आराम के लिए भी निकालें। आज आप अपने दिल की बात लोगों से करके उन्हें भी प्रसन्न करेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
एक कदम पीछे हटकर उन लोगों के बारे में सोचें जिनसे आपको पूर्व में भी लाभ मिला है। इससे आपको विशेष संतुष्टि और निस्वार्थ प्यार की भावना महसूस होगी। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपने लक्ष्य को निर्धारित करें, और इन लोगों से बातचीत करें शायद आपका काम बन जाये। अभी आपके दिमाग में घर या कार की मरम्मत जैसे विचार चल रहे हैं। अपने माता पिता या माँ जैसी किसी स्त्री की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
शांत रहने और कामों को व्यवस्थित करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं। घरेलू मामले खुशी लाएंगे और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें। घर, ऑफिस और प्रियजनों के बीच में संतुलन बनाये रखने के साथ अपना भी ध्यान रखें। सामाजिक उत्सवों का आनंद, क्लब मेंपार्टी या रेस्टोरेंट का मज़ा लेने के लिए समय निकालें। धन का सदुपयोग करे और फिजूल खर्च से बचे। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
यह समय अपने मासिक बजट का संतुलन बनाये रखने का है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा।  अगर इस समय धन की कमी है तो चिंता न करें क्योंकि आय का कोई नया स्त्रोत आपको इस तनाव से मुक्त करेगा।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे और आपके दोस्त आपको अपना परिवार । जरूरत है अपने अन्दर सकारात्मक सुविचार लाने की ।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
हाल ही में हुआ मूल्यांकन आपके लिए अच्छा रहा। दूसरे लोग काम में आपके नेतृत्व कौशल को नोटिस कर रहे हैं। सामाजिक स्थिति में बदलाव अभी क्षितिज पर है। अहंकार न करें क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें