Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आज आप जो चाहेंगे, बिना अधिक परिश्रम के आपको मिलेगा। मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आप लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण अभी तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों का ध्यान या विश्लेषण करने के लिए समय निकालें। कुछ सुकून का एहसास करेंगे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपको आपका काम सुखद लगेगा। आप कोशिश कम करेंगे किंतु उसका परिणाम अच्छा मिलेगा।आपके मित्र और प्रियजन आपको अच्छी सलाह देते है। अपने ध्यान को केंद्रित रखें और प्रयास करते रहें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आपके माता-पिता या भाई/बहन को अपनी आपके ध्यान या कम्फर्ट की आवश्यकता हो सकती हैं। आपको जानने वाले लोग आपके सकारात्मक नजरिये की हमेशा प्रशंसा करते है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
प्रतिष्ठा में बदलाव अभी आपकी किस्मत में है। आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं। विवादों को हल करें। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज अच्छा समय आपका इंतज़ार कर रहा है। आज के दिन को यादगार बनाने के लिए परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। आप जीवन को सहजता से लेंगे। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
यात्रा के लिए यह समय उत्तम है। आप आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी ले रहे हैं, और उच्च शक्तियों या शिक्षा पाने के इच्छुक हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक की सलाह लें। अपने धन पर नजर रखें। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आज अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर घर के मामलों को हल करेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन के बीच में संतुलन बनाये रखें। अपने लिए भी समय निकालें। कड़ी मेहनत करें और असंतुलन से बचें। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया