फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 15 December: मूलांक 3 वालों को करियर में नए अवसर मिल सकता है,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 15 Dec 2025 06:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार आपकी जन्मतिथि से निकलने वाला अंक आपके स्वभाव, व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह अंक बताता है कि आप किस तरह सोचते हैं, जीवन में किन अवसरों की ओर बढ़ेंगे और किन प्रकार की चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर भविष्य में होने वाले परिवर्तनों का आकलन किया जाता है और आपको सही मार्ग चुनने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
1 of 10
15 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 15 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन कुल मिलाकर संतुलित और सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी जो परेशानियां पिछले कुछ समय से चल रही थीं, उनमें आज राहत महसूस होगी। पढ़ाई या परीक्षा से जुड़े मामलों में आपको अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिल सकते हैं। घर और कार्यस्थल—दोनों ही जगह लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज घर के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, खासकर व्यापार या कामकाज के मामलों में। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे वाहन या सोना खरीदने का विचार बन सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखना जरूरी होगा। आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज का दिन करियर के लिहाज से नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी नई योजना की शुरुआत करना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थी मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सामान और दस्तावेजों पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी या अनुभव मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज का दिन लाभ के अवसर लेकर आ रहा है। व्यापार से जुड़े मामलों में अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सराहना मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आज फाइनल हो सकता है। प्रेम संबंधों में खुशी और संतुलन बना रहेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहने वाला है। यदि कहीं धन अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। परिवार या किसी करीबी रिश्तेदार से कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं और कोई रिश्तेदार प्रस्ताव लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर को नई दिशा मिलेगी।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने के कारण भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन किसी कानूनी मामले को लेकर सतर्कता जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज आपके व्यापार या कार्य को नई पहचान मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने से खुशी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें