फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 15 August: मूलांक 1 वालों को मिलेंगे लाभ के नए अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 15 Aug 2025 06:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
15 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक1  
आज का दिन आपके लिए लाभ के नए अवसर लेकर आया है। आपको व्यवसाय में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। खास बात यह है कि हर क्षेत्र में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। उनके साथ से आपका रुका कार्य आगे बढ़ेगा। रिश्तों में मिठास आएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके प्रयास और मेहनत का फल मिलने से आप प्रसन्न रहेगा। परंतु विरोधियों की कुछ बातें परेशान कर सकती हैं। बेवजह की लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी से सलाह-मशवरा कर सकते हैं।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3  
आज परिवार में भौतिक आवश्यकताएं पूरी न होने पर कलह हो सकती है। हालांकि प्रेम संबंधों की मधुरता आपको धैर्यवान बनाए रखेगी। नजदीक की यात्रा कर सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप खुद को आज भाग्यशाली महसूस करेंगे। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5 
आप जो भी ठानेंगे, उसे पूरा करने की क्षमता रखेंगे। खास बात यह है कि कार्यक्षेत्र में बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। व्यापार में भी आगे बढ़ने व मनचाहा लाभ मिलने के योग बनेंगे। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।  आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7 
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के लिए आपको जो मौके मिलने वाले है उनके लिए तैयार रहें। काम में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
पढ़ाई या नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। भावनाएं प्रबल होंगी और आपको सराहना भी मिलेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रिश्तों में तनाव हो सकता है। हालांकि समाधान निकाला जा सकता है। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें