फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 अप्रैल 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 15 Apr 2021 07:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज मन में संतुष्टि का भाव बना रहेगा। परिजनों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर-परिवार के ऊपर ज्यादा ध्यान देंने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कानूनी दांव-पेच द्वारा जीत हासिल होने की संभावना है। नए मित्र या प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - ग्रे

4 of 10
number
अंक - 3
आज रिश्तेदारों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होंगे। पति-पत्नी के लिए दिन शानदार  रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी।
अंक - 24
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
कार्यक्षेत्र में काम की बजाय मन इधर-उधर की बातों में लगेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, प्रमोशन होने की संभावना है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आपके कारण किसी दूसरे का भला हो सकता है। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। पति–पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग–  हल्का हरा

8 of 10
number
अंक - 7
धन संबंधी मामले में सफलता मिलेगी। संतान की शिक्षा, अध्ययन एवं करियर को लेकर चली आ रही चिंता खत्म हो सकती है। खांसी, बुखार या पाचनतंत्र आदि के रोगों के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक - 8
कामकाज से अच्छी आमदनी होगी। अटके कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आज के दिन आप घर का महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। घर में हंसी–खुशी का वातावरण बना रहेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप पहले से स्वयं को बेहतर स्थिति में पाएंगे। तनाव कम होने की संभावना है। काम को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें