फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 14 May 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 14 May 2023 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज आपके जीवन में बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा। पेशेवर रूप से आप कुछ अलग कर रहे हैं जिसके कारण आपको नए अनुबंध प्राप्त होंगे। आज आपका रोमांटिक संबंध जीवनभर के बंधन में परिवर्तित हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा।  अपने अच्छे भाग्य का मज़ा लें और दोस्तों के साथ उत्सव मनाएं। अन्य लोग आपके आसपास रहना चाहते हैं और आपकी इच्छा पूरी करने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज आपको आपने साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिसे आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आपका काम आपका समय और तवज्जो चाहता है किन्तु इसमें भावनात्मक जरूरतों को नजरअंदाज न करें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आपको अपने प्रयासों का पुरस्कार मिलेगा। आप अपने आलोचकों का अच्छे से सामना कर रहे हैं और आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की जा रही है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। दूसरे लोग आपको सलाह दे सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6   
यात्रा में होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता या पिता जैसा कोई जो आपके जीवन में विशेष स्थान रखते हैं, आपके साथ किसी यात्रा में शामिल होंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सुनहरा 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7   
आज का दिन आपके लिए भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं। धन लाभ होने की अच्छी संभावन है। यह समय आपकी सफलता के पाने का है। सामाजिक सेटिंग्स में, आप कुछ भी गलत नहीं कर सकते। नेटवर्क के मौकों का लाभ उठाएं। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8   
खुद में परिवर्तन एक मंत्र की तरह है और अतिरिक्त जोश आपको आगे बढ़ने में मदद करता है। अगर किसी ने धन देने का वादा किया है, तो उससे सावधान रहें। आपकी आंतरिक ताकत और स्थिर भावना आपके दिन को और भी शुभ बनाएगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9  
आत्मनिरीक्षण का यह चरण आपकी लम्बी अवधि तक मदद करेगा। किसी रिश्ते का अंत आपके जीवन में भावनात्मक घबराहट पैदा कर सकता है। अकेला रहना मुश्किल तो है किन्तु यह आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें