फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 14 March 2023: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 14 Mar 2023 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
14 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
इस समय आप अपने जीवन की राह को रहस्यमय महसूस कर सकते हैं। एक अलगाव या छोटी यात्रा की भी संभावना है। नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन इस पल का लक्ष्य आत्मनिरीक्षण और आराम होना चाहिए। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आगे बढ़ने से पहले निर्णय लेने के लिए समय निकालें। आज भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देगा। दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें। परिवार और धन से जुड़े मामलों के बारे में भावनाओं को दूसरों से बांटे। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
इसका प्रभाव आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। आप अभी सामाजिक मूड में हैं और समूहों व क्लबों में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं। परिवार के साथ भोजन करने या घुलने-मिलने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आप अपने व्यक्तित्व, उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ सबका दिल जीतेंगे। पार्टी, उत्सव और सामाजिक संबंधों का दिन आ चुका है। साथी के बिना अकेला महसूस कर सकते है। स्नेह और संरक्षण की आवश्यकता महसूस होगी।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपका आत्मविश्वास अभी आपकी बाहरी उपस्थिति में झलक रहा है। नयी शुरुआत के लिए यह बेहतरीन पल हैं क्योंकि करियर में भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं। रैंक में वृद्धि का आनंद लें लेकिन धन को लेकर सतर्क रहें । 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
घर पर भावनात्मक चिंताओं को नजरअंदाज न करें। आप हमेशा सार्थक बातें करते हैं पर आज कुछ ऐसा करेंगे तो पूरी तरह से नया होगा। सहकर्मी या अन्य साथी आपकी सहायता करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
स्वयं को विभिन्न कामों में न उलझाएं, प्राथमिकताओं को सबसे पहले पूरा करें और योजना के अनुसार काम करने का प्रयास करें। एक आर्थिक हानि आपको दुःख पहुंचा सकती हैं। गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विश्लेषण करें, जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक होगा। इस पल में आराम करें, अपना ख्याल रखें और बदलाव के लिए तैयार रहें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज अनंत संभावनाएं मिलेंगी और आप ज़रूरत से ज्यादा मज़ा करने वाले हैं। परिवार से जुड़े रहने के लिए उनके साथ नाटक, डांस और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें