Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आपको धन कमाने के भरपूर मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। याद रखें कि दूसरों पर ज़रूरत से ज्यादा निर्भरता आपको कमजोर बना देती है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। कामयाबी आपके कदम चूमेंगी। आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। चारो तरफ आपकी प्रसिद्धि में इजाफा देखने को मिलेगा। आपके प्रयास आपको नाम और प्रसिद्धि दोनों दिला सकते है। यह केवल एक शुरुआत है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आपका आर्कषण आपके लिए बहुत काम का साबित होगा सकता है। रिश्तों मे मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आपको अपने सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आपकी इनकम में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप भावनाओं की जटिलताओं से दूर रहकर संसार के सुखों का मज़ा लेना चाहते है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आय का कोई नया स्त्रोत आपकी प्रतीक्षा कर रहा है जिससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्लब और पार्टी में अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- सफेद
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी हो सकती है और आप प्यार करते है वो ही आपकी प्रेरणा और सच्ची राय का स्रोत हैं। इशारों पर नाचने वाले लोग आपकी कोई मदद नहीं कर सकते। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको अपने में सकारात्मकता का विचार करना होगा। अपने प्रयासों के लिए पुरस्कारों की भी अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में मिलने वाली प्रशंसा और प्रतिष्ठा का आनंद लें। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
अंक 9
आज के दिन आपकी काफी परेशानियों का हल मिलेगा। आपको अपने कारीबियों का अच्छा साथ मिलेगा। परिवार संग अच्छा समय व्यातीत करेंगे।अभी आप पैसों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। लेनदेन में होने वाली देरी से बचने के लिए सावधानी से खर्च करें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर