Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
ज्ञान को बढ़ाने और अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के अवसर मिलने से आप उत्साहित हैं। एक सलाहकार की तलाश करें जो आपको सही गलत के बारे में बता सकते हैं। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
राजनैतिक संबंध आपको अच्छे भाग्य की तरफ ले जायेंगे। आजकल दुनिया की रफ्तार बहुत तेज़ है, ऐसे में स्वयं को देखें और विचार करें। अपनी आंतरिक प्रतिभा और शक्ति को खोजने के लिए शुभ समय है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
कोई हानि आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। परिवार से किसी भी तरह का कोई रहस्य न रखें। चिंताओं को शेयर करना आपको शांति प्रदान करेगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज अपने आप को भाग्यशाली मानेंगे क्योंकि आपको सच्चे दोस्त मिले है। दोस्तों की समझदारी, सहायता और समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अपना ध्यान एक महत्वपूर्ण खरीददारी या सौदे पर रखें। अपने करीबी साथी से सलाह लें। प्रभावी बातचीत करें और आप कानूनी निर्णयों में आप अच्छा करेंगे। यह सिर्फ बेहतर होने के बारे में नहीं बल्कि अलग होने के बारे में है। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज आपको महसूस होगा कि आपकी जिंदगी आज से पहले इतनी सुन्दर नहीं थी। व्यावसायिक रूप से आप उच्च स्तर पर है और आपकी दक्षता आपको पहचान दिला रही है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आपका दिमाग बहुत सी परेशानियों से भरा हुआ है, यह शायद काम और परिवार से जुड़ी हुई हैं। कड़ी मेहनत और प्रयासों को जारी रखें। कोई नया प्रशिक्षण आपको आपके काम में मदद करेगा। अनावश्यक विवादों में शामिल होने से बचें। शुभ अंक- 31
शुभ रंग- हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अचानक यात्रा के कारण आपको योजना के लिए कम समय मिलेगा और चिंता हो सकती है। आपमें से कुछ के लिए दिन घटनाओं,उत्साह और उत्सव से भरा रहेगा। मौज मस्ती करते रहें अन्यथा जीवन नीरस हो जायेगा। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 9
नए विचारों या आध्यात्मिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपनी सूझबूझ का प्रयोग करें किन्तु कारणों को नजरअंदाज न करें, खासकर जब बात मौके का फायदा उठाने की आती है। शुभ अंक- 32
शुभ रंग- पीला