फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 13 May: मूलांक 3 वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, पढ़ें अंक राशिफल

Tue, 13 May 2025 05:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : freepik
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 1 
आज का दिन तेज गति और निर्णायक सोच का संकेत दे रहा है। आपको बिजनेस में नई नीतियां शामिल करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान समस्याओं का सामना धैर्यपूर्वक करें। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के करियर के क्षेत्र में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 2 
आज का दिन आपके लिए खास है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। किसी नए काम की शुरुआत आज करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। लेकिन गला खराब होने की वजह से बुखार महसूस हो सकता है।
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 3 
पुरानी बातों को लेकर किसी से बहस हो सकती है। इसलिए वाणी का ध्यान रखें और मानसिक थकान को कम करने का प्रयास करें। खर्चों में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है, इसलिए पैसे खर्च करते समय स्थिति का ध्यान रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग आपकी तारीफ करेंगे। निवेश में भी लाभ मनचाहा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 5
जो काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। घर में पूजा का आयोजन करेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 6 
यदि पहले किसी निर्णय को लेने में उलझन महसूस कर रहे थे, तो आज नया रास्ता मिल सकता है। अच्छा होगा आप अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएं। फिजूल की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें। 
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: सफेद

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 7 
वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। खास बात यह है कि आज सरकारी कार्यों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत और प्रयास का आज फल प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 8
विद्यार्थी कोई स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान हो सकते हैं। दान-पुण्य में अधिक मन लगेगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : adobe stock
अंक 9 
आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। युवाओं को मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। यह समय आत्म विकास का है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें